Tuesday, 6 June 2017

दिल पे आये हुए इलज़ाम पहचानते है

दिल पे आये हुए इलज़ाम पहचानते है
लोग अब मुझ को तेरे नाम से पहचानते है

आईना-दार-ए-मोहब्बत* हूँ कि अरबाब-ए-वफ़ा*
अपने ग़म को मेरे अंजाम से पहचानते है

बादा* ओ* जाम भी इक वजह-ए-मुलाक़ात सही
हम तुझे गर्दिश-ए-अय्याम* से पहचानते है

पौ फटे क्यूँ मेरी पलकों से सजाते हो इन्हे
ये सितारे तो मुझे शाम से पहचानते है

* आईना-दार-ए-मोहब्बत   –  प्यार को दर्शाने वाला
* अरबाब-ए-वफ़ा   –   निष्ठावान लोग
* बादा   –   शराब
* ओ   –  और
* गर्दिश-ए-अय्याम  –  भाग्य का उलटफेर

क़तील शिफ़ाई

No comments:

Post a Comment