Wednesday 19 October 2022

भारत कैसे गुलाम हुआ, कविता के माध्यम से समझिये

🚩कविता के माध्यम से समझिए, कैसे भारत हुआ गुलाम!


भारत कैसे स्वतंत्र हुआ, ये शिक्षा अभी अधूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

पृथ्वीराज ने मोहम्मद गौरी को, परास्त 17 बार किया।
पर मूर्ख जयचंद ने, भारत माँ की छाती पर वार किया।।
एक मूर्ख हिन्दू ने, इस्लामी दुश्मन को सिरमौर किया।
हिंदुत्व पर किया प्रहार, अपने धर्म को कमजोर किया।।
तुम कभी जयचंद ना बनना, तभी तुम्हारी शिक्षा पूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

महाराणा प्रताप ने लुटेरे मुगलों से दो-दो हाथ किया।
तब राजद्रोही राजा मानसिंह ने मुगलों का साथ दिया।।
भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु ने जब सांडर्स को मारा था।
फणीन्द्र नाथ घोष की गवाही ने उनको फांसी पर उतारा था।।
तुम देश से गद्दारी ना करना, गद्दारी सबसे बुरी बीमारी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

मुट्ठी भर चालबाज अंग्रजों ने, भारत माँ पर राज किया।
क्योंकि कुछ गद्दार लालचियों ने, अंग्रेजों का साथ दिया।
चंद पैसों की लालच में, भारत माँ को नुचवा दिया।
मरवाया कितने निर्दोषों को, देश को बंटवा दिया।।
लानत है उनपर जिन्होंने की, अंग्रेजों की जी-हजूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

तुम सच्चे देशभक्त बनो, तभी हमारा देश महान है।
अपने धर्म पर अडिग रहो, हिंदुत्व हमारी शान है।।
अब फिर ना हो देश गुलाम, बस ऐसे प्रयास करो।
जाति पाति में ना बंटो, एकता में विश्वास करो।।
भारत एक राष्ट्र ना रहा तो, हमारी हर उपलब्धि अधूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।
भारत कैसे स्वतंत्र हुआ, ये शिक्षा अभी अधूरी है।
भारत कैसे गुलाम हुआ, ये पढ़ाना ज्यादा जरूरी है।।

No comments:

Post a Comment